संजू सैमसन होंगे राजस्थान के कप्तान,स्मिथ की छुट्टी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के नए सीजन को तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देनी है। इस बीच राजस्थान राॅयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को इस साल रिलीज कर दिया है और उनकी जगह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाया है।
पिछ्ले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, जिसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि टीम मैनेजमेंट कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। इससे अब स्टीव स्मिथ की फिर से नीलामी से गुजरना होगा। 26 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे।संजू सैमसन ने केरल की तरफ से सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट भी हिस्सा लिया था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह टीम इंडिया का हिस्सा थे। टीम मैंनेजमेंट को उम्मीद है कि संजू सैमसन की कप्तानी में फ्रेंचाइजी की किस्मत बदलेगी। 2020 के आईपीएल में उन्होंने 28.84 की औसत से 375 रन बनाए थे।


