वसुधैव कुटुंबकम भावनाओं के साथअंतरराष्ट्रीय योग पर तोकापाल दो दिवसीय कार्यक्रम



जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम 20 जून को प्रारंभ हुआ। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तोकापाल विकासखंड के मंडी प्रांगण में प्रातः 6:30 से वृहत पैमाने पर योग किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय सूचना ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर है। सहयोगी के रुप में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सम्माननीय गणमान्य जन, शिक्षा विभाग ,जनपद पंचायत , स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल, महिला एवं बाल विकास विभाग , पतंजलि ,विहान, स्वास्थ्य विभाग, तहसील कार्यालय, युवोदय, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अन्य सामाजिक संगठन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक बीएस ध्रुव क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जगदलपुर में बताया कि
वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग की भावना के साथ, 21 जून को प्रातः 6:30 से योग प्रारंभ कर दिया जाएगा। योग के पश्चात नानगुर लोक कलाकारों धीरनाथ बघेल एवं उनके समूह के द्वारा रंगारंग योग का नाटक एवं गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। योग के साथ कैसे आहार होने चाहिए। उसके बारे में भी बताया जाएगा ।साथ ही स्वास्थ्यवर्धक आहार उपस्थित लोगों को वितरित किया जाएगा।
योग गुरु के रूप में पतंजलि के सहयोग से कलविंदर सिंह राजू, धर्मेंद्र महापात्र एवं शिव रतन खत्री योग करवाएंगे । योग के 1 दिन पूर्व योग संबंधित रंगोली एवं चित्रकला की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में संपन्न कराई गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा उप प्राचार्य इरम रहीम एवं संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न कराए गए हैं। इस कार्यक्रम के विजेताओं को मंडी प्रांगण में कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। चित्रकला और रंगोली कार्यक्रम में प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षक शिक्षिकाओं की उत्साह पूर्वक उपस्थिति देखी गई।
श्री ध्रुव ने अपील करते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम का अधिक से लोग लाभ उठाएं कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दें ,योग करें और निरोग रहें।



