FEATUREDHealth

अचानक शरीर में दिखने लगे हैं ये बदलाव तो समझ जाएं हाई ब्लड प्रेशर अब हार्ट को करने लगा है डैमेज

Blood pressure effects: हाई ब्लड प्रेशर हार्ट के लिए एक बड़ा खतरा है ये हम सभी जानते हैं. ये भी जगजाहिर है कि आजकल सबसे ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर से ही परेशान हैं. ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण एक नहीं बल्कि कई है, जैसे बढ़ती उम्र और तनाव, अनहेल्दी खाना और खराब लाइफस्टाइल. यह जेनेटिक भी हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर का इलाज न करने पर ये कई अंगों को इफेक्ट कर सकता है.

हाई बीपी फेफड़ों और किडनी डैमेज, आंखों और मोमोरी लॉस और यहां तक कि हार्ट फेलियर (heart failure) सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए उन संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है जो बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हमारे हार्ट को नुकसान (heart damage) पहुंच रहा है. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप ये पता लगा सकते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल ठीक से काम नहीं कर पा रहा है.

हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट हो रहा है इफेक्ट, कैसे पहचानें? 

सीने में दर्द होना

हाई ब्लड प्रेशर होने पर सीने में दर्द हो सकता है. ये दर्द अक्सर सीने के एक तरफ होता है. अगर आप ऐसा महसूस करते हैं तो ये हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हो सकता है.

बार-बार पेशाब आना

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है. यह ब्लड वेसल्स में दबाव के कारण होता है, जो किडनी में ब्लड फ्लो में कमी का कारण बनता है, जिससे उनके कामकाज में कमी आती है.

sjaddhl8

अचानक सांस फूलना

अगर किसी को अचानक सांस फूलने का अनुभव हो रहा है जो फिजिकल एक्टिविटी करने पर और तेज हो जाता है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है.

बहुत ज्यादा थकान

लंबे समय तक शरीर में थकान होना हाई ब्लड प्रेशर के कारण हो सकता है. ये संकेत देता है कि हाई बीपी की वजह से हार्ट को नुकसान हो रहा है. ये सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोर आंखों की रोशनी का कारण भी बन सकता है.

Related Articles

Back to top button