जानें वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर से जुड़ी हर एक बात, 2 स्पॉट के लिए 10 दावेदार

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर का आगाज कल यानी 18 जून से जिम्बाब्वे में होने जा रहा है। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए कुल 8 टीमों ने डायरेक्ट क्वालीफाई किया है, वहीं बची दो टीमों का फैसला इन क्वालीफायर मैचों से होगा। इन दो स्पॉट के लिए कुल 10 टीमों के बीच जंग होगी। इनमें मेजबान जिम्बावे के साथ आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, यूएई, यूएसए और वेस्टइंडीज की टीमें होगी।
5-5 टीमों के बनेंगे दो ग्रुप
वर्ल्ड कप क्वालीफायर में 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम को ग्रुप स्टेज में चार मुकाबले खेलने को मिलेंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें अगले राउंड में यानी कि सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करेगी। ग्रुप-ए में मेजबान जिम्बाब्वे के साथ नेपाल, वेस्ट इंडीज, नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें होगी, वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका समेत आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएई होगी।
सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने के बाद टीमों को दूसरे ग्रुप की तीन टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने होंगे। उदहारण के लिए ग्रुप-ए से वेस्टइंडीज सुपर-6 में पहुंचता है तो उन्हें ग्रुप-बी से क्वालीफाई करने वाली अन्य तीन टीमों के खिलाफ मैच खेलने होंगे।
सुपर-6 में जो दो टीमें टॉप-2 पर रहेगी, वो वर्ल्ड कप 2023 का टिकट हासिल करेगी। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 9 जुलाई को वर्ल्ड कप क्वालीफायर का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।
ये 8 टीमें वर्ल्ड कप 2023 के लिए कर चुकी हैं डायरेक्ट क्वालीफाई
मेजबान भारत समेत अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2023 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई कर चुकी है।
ग्रुप स्टेज का शेड्यूल इस प्रकार है-
रविवार 18 जून
जिम्बाब्वे बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
वेस्ट इंडीज बनाम यूएसए, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
सोमवार 19 जून
श्रीलंका बनाम यूएई, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
आयरलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब
मंगलवार 20 जून
जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
नेपाल बनाम यूएसए, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
बुधवार 21 जून
आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
ओमान बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
गुरुवार 22 जून
वेस्ट इंडीज बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
नीदरलैंड बनाम यूएसए, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
शुक्रवार 23 जून
श्रीलंका बनाम ओमान, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
स्कॉटलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
शनिवार 24 जून
जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
नीदरलैंड बनाम नेपाल, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
रविवार 25 जून
श्रीलंका बनाम आयरलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
स्कॉटलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब
सोमवार 26 जून
जिम्बाब्वे बनाम यूएसए, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
वेस्ट इंडीज बनाम नीदरलैंड, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
मंगलवार 27 जून
श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
आयरलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलने वाली टीमों के स्क्वॉड्स इस प्रकार हैं-
आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, पीजे मूर, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख, ज्ञानेंद्र मल्ला, कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, भीम शर्की, ललित राजबंशी, प्रतीश जेसी, अर्जुन सऊद , किशोर महतो
नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोव्ड, लोगन वैन बीक, विक्रम सिंह, आर्यन दत्त, विव किंग्मा, बास डी लीडे, नोआह क्रोस, रेयान क्लेन, तेजा निदामानुरु, वेस्ले बरेसी, शारिज अहमद, क्लेटन फ्लॉयड, माइकल लेविट , साकिब जुल्फिकार।
ओमान: जीशान मकसूद (c), अकीब इलियास (vc), जतिंदर सिंह, कश्यप प्रजापति, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, संदीप गौड़, अयान खान, सूरज कुमार, आदिल शफीक, नसीम खुशी, बिलाल खान, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, जय ओदेदरा, समय श्रीवास्तव, रफीउल्लाह
स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, टॉम मैकिनटोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, हमजा ताहिर, मार्क वाट
श्रीलंका: दसुन शनाका (c), कुसल मेंडिस (vc और wk), दिमुथ करुणारत्ने, पाथुम निसांका, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (wk), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा , महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना, दुशान हेमंथा
यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), एथन डिसूजा, अली नसीर, वृत्य अरविंद, रमीज शहजाद, जवादुल्लाह, आसिफ खान, रोहन मुस्तफा, अयान खान, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, संचित शर्मा, आर्यांश शर्मा, कार्तिक मयप्पन, बासिल हमीद
यूएसए: मोनंक पटेल (c), आरोन जोन्स (vc), अभिषेक पराडकर, अली खान, गजानंद सिंह, जसदीप सिंह, काइल फिलिप, निसर्ग पटेल, नोस्तुश केंजीगे, सैतेजा मुक्कमल्ला, सौरभ नेत्रवालकर, शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, उस्मान रफीक
वेस्टइंडीज: शाई होप (c), रोवमैन पॉवेल (vc), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन , रोमारियो शेफर्ड
जिम्बाब्वे: रेयान बर्ल, तेंदाई चतारा, क्रेग एर्विन, ब्रैडली इवांस, जॉयलॉर्ड गुम्बी, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।



