छत्तीसगढ़

बीटी रिन्यूअल के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार पर जमकर भड़के भाजपा नेता राकेश तिवारी 

 

 

कहा — पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से आम जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है।

 

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव ब्यूरो।नगर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं सड़कों में बीटी रिन्यूअल पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है,अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर स्वीकृत किए गए हैं जबकि इसकी आवश्यकता संबंधित सड़क को थी ही नहीं।इन कार्यों में मापदंडों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है और केवल खानापूर्ति की जा रही है।

इसमें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से आम जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है।

 

उपरोक्त बातें बीजेपी नगर मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कही है ।

राकेश तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जानबूझकर ऐसी सड़कों का बीटी रिन्यूअल करवाया है जो पहले से ही ठीक-ठाक अवस्था में थी और जो दशकों से खराब सड़कों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

अनुपमा चौक से दलपत सागर चौक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है परंतु पाइप लाइन बिछने का बहाने कर पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क की मरम्मत नहीं कर रहा है।

 

राकेश तिवारी ने कहा कि मीडिया की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने जानबूझकर पहले से ही मजबूत और ठीक-ठाक सड़कों पर गुणवत्ताहीन बीटी रिन्यूअल करवा दिया है।

राकेश तिवारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि कुछ सड़कों के बीटी रिन्यूअल की लागत राशि नई सड़क की लागत राशि से भी अधिक है ।

नगर मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त कार्यों की निविदा बड़े ही गुप्त तरीके से की जाती है किसी भी बड़े अखबार में इसका विज्ञापन ना देकर छोटे-मोटे और कम सरकुलेशन वाले अखबार को विज्ञापन दिया जाता है ताकि अपने चहेते ठेकेदारों को निविदा में आसानी हो।

 

राकेश तिवारी ने बीटी रिन्यूअल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिन भी जगह बनी बनाई सड़कों पर बीटी रिन्यूअल किया गया है उसमें भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और मापदंडों के अनुरूप ना तो डामरीकरण किया गया है नहीं टेंडर प्रक्रिया में जिसका उल्लेख है उस कार्य को पूरा किया गया है।

अधिकांश सड़कों के किनारों को सड़क के बराबर न कर उन्हें कई महीनों से उन्हें जस का तस छोड़ दिया गया है जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है जबकि नियमत: बीटी रिन्यूअल के साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी डालकर इसे सड़क के ऊंचाई के बराबर किया जाना होता है परंतु जितनी भी सड़कों का बीटी रिन्यूअल किया गया है, किसी भी सड़क में यह कार्य नहीं किया गया है।

 

राकेश तिवारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्दी इस कार्य को पूरा नहीं किया गया बेटी रिन्यूअल में जो भ्रष्टाचार किया गया है ,उसकी जांच नहीं कराई गई तो युवाओं के साथ उग्र आंदोलन पीडब्ल्यूडी ऑफिस के समक्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो पीडब्ल्यूडी विभाग के तमाम बीटी रिन्यूअल कार्यों के संदर्भ में कलेक्टर सहित संबंधित विभाग और ईओडब्ल्यू को इसकी लिखित शिकायत करेंगे ।

Related Articles

Back to top button