हज़रत फतेह शाह मस्जिद चुनाव दफ़्तर में संयोजक शोएब अहमद खान और वक्फ बोर्ड के सदस्य रियाज़ खान भी मौजूद रहेरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देशन में रायपुर शहर की मस्जिदों में मुतवल्ली पद हेतु चुनाव होना है। आज हज़रत फतेह मस्जिद में नामांकन फार्म जमा करने का अंतिम दिन था जिसमे तीन प्रत्याशियों अजीज रजा, आसिफ रजा और आबिद खान ने अपना नामांकन फार्म जमा किया। दिए गए वक्त शाम 5 बजे तक तीन ही प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म जमा किया।
आज चुनाव कार्यालय में चुनाव संचालन कमेटी के प्रमुख जनाब शोएब अहमद खान और वक्फ बोर्ड के सदस्य जनाब रियाज़ खान भी मौजूद रहे। साथ ही चुनाव समिति के मोबीन खान, ज़ाकिर घुरसेना, अफरोज खान, गनी खान, काजिम अशरफी, मो अवेश, शोएब रजा और सहयोगी शेख़ नजीर अहमद के आलावा जमाती मौजूद रहे।
कल जमा किए फार्मों की जांच होगी फिर नाम वापसी चुनाव चिन्ह आबंटन और मतदान 9 जुलाई को होगी। चुनाव संचालन कमेटी के संयोजक सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक व सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शोएब अहमद खान, उप पुलिस अधीक्षक रेल्वे सैय्यद नसीम अख्तर और उप पुलिस अधीक्षक एसीबी फरहान कुरैशी के निर्देशन में राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार चुनाव हो रहा है। हज़रत फतेह शाह मस्जिद में चुनाव 9 जुलाई को होना है इसी तरह मौदहापारा मस्ज़िद में मतदान 19 जुलाई और नयापारा मस्जिद में मतदान 23 जुलाई को किया जाना है। संयोजक जनाब शोएब खान ने बताया कि बोर्ड के गाईड लाईन के मुताबिक रायपुर की तीनों मस्जिदों में मुतवल्ली चुनाव होना है। नयापारा मस्जिद में भी 12 जून से मतदाता रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार इनकी समिति ने इससे पहले जामा मस्जिद और छोटापारा मस्जिद का चुनाव सफ़लता एवम शांतिपूर्ण तरीके से करवा चुके हैं।