Health

पेट की गैस दूर करते हैं कुछ घरेलू उपाय.

Stomach Gas: पेट में गैस बनने का मतलब होता है पेट में गैस बंद होकर रह जाना. इससे पेट लगातार फूलता रहता है और पेट में दर्द भी होने लगता है. फूले पेट (Bloating) की दिक्कत में ना ठीक से बैठते बनता है और ना ही कुछ काम किया जाता है. आमतौर पर पेट में गैस बनने के कई कारण होते हैं. कभी रात में कुछ जरूरत से ज्यादा खाने पर अगले दिन पेट फूला महसूस होता है तो कभी जरूरत से ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और कुछ सड़ा-गला खा लेने से भी पेट में गड़बड़ हो सकती है जिससे गैस बनने लगती है. पेट में बनी गैस (Gas) से अगर आप भी परेशान हैं और चाहते हैं कि गैस निकल जाए और राहत मिले तो यहां दिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं. ये घरेलू नुस्खे तेजी से अपना असर दिखाने में कामयाब होते हैं.

पेट की गैस के घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा 

पेट में बन रही गैसे छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का सेवन किया जा सकता है. आधा चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में मिलाएं और पी लें. इस लिक्विड से पेट से गैस निकल जाती है.

एपल साइडर विनेगर 

सेब का सिरका या एपल साइडर विनेगर गैस का एक असरदार इलाज है. गैस को दूर करने के लिए एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में डालकर पीने पर राहत महसूस होने लगती है.

qerdgu3g

सौंफ 

सौंफ की चाय पीकर भी पेट की गैस से निजात मिल सकती है. सौंफ के दाने (Fennel Seeds) पेट के लिए अच्छे साबित होते हैं इसीलिए खाना खाने के बाद अक्सर लोग सौंफ का सेवन करते हैं. सौंफ के दानों को एक कप पानी में 3 से 5 मिनट उबालें और कप में छान लें. इस चाय को चुस्कियां लेते हुए पिएं.

अदरक 

सौंफ की ही तरह अदरक की चाय (Ginger Tea) बनाकर पीने पर गैस की दिक्कत दूर होती है. लेकिन, ध्यान रहे कि आप अदरक की दूध वाली चाय बनाकर ना पिएं बल्कि अदरक को पानी में कुछ देर उबालें और फिर इस पानी को चाय की तरह पी लें. पेट में हो रहा दर्द भी इस चाय से दूर हो जाएगा.

t6scbg9

छाछ 

ऑफिस में या कहीं बाहर हों तो गैस से परेशान होते रहने के बजाय छाछ पी सकते हैं. छाछ गैस दूर करने का पुराना और असरदार नुस्खा है. इससे पेट की गैस ही नहीं बल्कि ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है.

Related Articles

Back to top button