छत्तीसगढ़

शोएब अहमद खान और रियाज़ खान ने वजूखाना निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा बनाए गए मस्जिद चुनाव कमेटी के संयोजक सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक व सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शोएब अहमद खान और राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य रियाज़ खान कल इतवार को नया रायपुर कयाबांधा में स्थित कब्रिस्तान के अंदर वजू खाना शेड निर्माण का काम का जायज़ा लिए बहुत जल्दी नया रायपुर स्थित कयाबांधा में कब्रिस्तान पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। समाजसेवी मोहम्मद ताहिर (बुढापारा) ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने विभिन्न समाजों को नया रायपुर में जमीन उपलब्ध कराया है। मुस्लिम समाज को भी कब्रिस्तान के लिए कयाबांधा नवा रायपुर में जमीन मिली है। जहां पर वजू खाना और शेड का निर्माण किया जा रहा है। वृक्षारोपण भी वहां पर किया गया है।जनाब शोएब खान वक्त निकालकर यहां आकर काम की प्रगति को भी देखते हैं और जरूरी मशवरा भी देते हैं।

Related Articles

Back to top button