बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा की महिला मोर्चा ने किया गंगामुंडा तालाब का दौरा। तालाब पहुंच कर वहां साफ सफाई और देखरेख का लिया जायजा

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा की महिला मोर्चा ने किया गंगामुंडा तालाब का दौरा। तालाब पहुंच कर वहां साफ सफाई और देखरेख का लिया जायजा
BY-Naveen shrivastava
जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा की शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा कि महिला मोर्चा शहर महिला मोर्चा ने आज गंगा मुंडा तालाब का दौरा किया और वहां साफ सफाई एवं देखरेख का जायजा लिया एवं वहां के स्थानीय और मौके पर मौजूद लोगों से तालाब का हाल जाना । इस अवसर पर महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्री ,सुनीता दास एकता रानी अंकिता गुरु दत्ता एवं मीना कौर उपस्थित रही।
मोर्चा के शहर अध्यक्ष ने जारी विज्ञप्ति में बताया है की तलाब में साफ सफाई के साथ देखरेख का पूर्णता अभाव है हमने चारों तरफ देखा कि गंदगी का आलम हैसीढ़ियों में ऊपर से नीचे तक बदबूदार कचरा जमा है, जगह जगह प्लास्टिक की बोतल ,पॉलीथिन , शराब बीयर की खाली बोतलें सीढ़ियों में पूजा सामग्रियों के साथ सड़ी गली फूल मालाएं है जिन्हें देखकर ही लगता है निगम प्रशासन इसका नियमित सुध नहीं लेता,वहीं यह तालाब असामाजिक तत्वो का डेरा भी बन गया है जो यहाँ सीढ़ियों के साथ तालाब के अन्दर भी खाली बोतलें फेंक देते है।मोर्चा की अध्यक्ष शोभा ने कहा साल में एकाध बार सुध ले हम धरोहर के रूप में इस तालाब को कैसे सहेज सकते है ।महिला मोर्चा ने कहा कि मोर्चा पुरजोर रूप से इस तालाब की स्थिति से निगम प्रशासन अवगत कराएगी ।ताकि शीघ्र कार्यवाही हो और इस तालाब की खोई गरिमा वापस हो ।




