छत्तीसगढ़
चार जिंदा मोर, तेंदुआ, भालू और बाघ के खाल के साथ 6 गिरफ्तार

गरियाबंद। गरियाबंद वन विभाग की टीम ने 6 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से बाघ की खाल, चार जिंदा मोर तथा बड़ी मात्रा में तेंदुआ, भालू, मोर के अवशेष बरामद किए हैं। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार भरमार बंदूक, तीर-कमान, जाली, बरामद किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-ओडिशा की बार्डर पर एंटी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र खरियार ओडिशा के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।



