छत्तीसगढ़
आसना में शीतला माता एवम कंकालीन माता गुड़ी में आयोजित मेला समारोह में शामिल हुए विधायक श्री रेखचंद जैन

युवा नेता हेमंत कश्यप भी साथ शामिल हुए
जगदलपुर ।ग्राम पंचायत आसना में शीतला माता एवम कंकालीन माता गुड़ी में आयोजित गांव की मड़ई मेला समारोह में जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन के साथ युवा नेता हेमंत कश्यप भी शामिल हुए।
समारोह में ग्राम वासियों ने गुड़ी निर्माण कार्य में भूमी पट्टा एवम 10 लाख की सहयोग राशि प्रदान करने हेतू श्री जैन एवम प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर विधायक श्री जैन ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली की कामना की ।इस दौरान गांव की कृष्ण मंदिर के जीर्णोधार एवम विभिन्न समस्यों से उन्हें युवा साथीयों संग अवगत करवाया।
उक्त कार्यक्रम में ग्राम के समस्त माताएं बहनें सियान सजन भारी संख्या में उपस्थित रहे



