जोगी पार्टी व मुक्तिमोर्चा का ग्राम पंचायत चित्रकोट “पदारगुड़ा” में जनचौपाल

जहां देश विदेश से लोग चित्रकोट जलप्रपात की सुंदरता देखने आते हैं वहीं पीने को पानी नहीं-भरत कश्यप*
जगदलपुर/लोहणडीगुड़ा:- चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस “जे” नेता भरत कश्यप ने लोहणडीगुड़ा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चित्रकोट “पदरगुड़ा” में जनचौपाल लगाया जहां ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से सुना साथ ही ग्रामीण को भरोसा दिलाया जल्द ही समस्या का समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। भरत कश्यप ने कहा जहां लोग देश-विदेश से चित्रकोट जलप्रपात की सुंदरता को देखने आते हैं लेकिन उस गांव में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की किल्लत, स्थानीय जनप्रतिनिधि से गुहार लगाते हुए त्रस्त। स्थानीय जनप्रतिनिधि झूठे भाषणों तक सीमित। ग्रामीण क्षेत्र के सुनियोजित विकास के बिना बस्तर का विकास संभव नहीं है। बस्तर की समस्याओं को राजनीति से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधियों को समझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर को लेकर राजनीति सब कुछ नहीं है। भरत ने कहा कि स्थानीय क्षेत्रीय विधायक, सांसद व विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति बरती गई उदासीनता के चलते ग्रामीण क्षेत्र में अपनी वास्तविक विकास से आज पर्यंत वंचित है। अगर ग्रामवासियों का पानी की समस्या का हल जल्द नहीं की जायेगी तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जन चौपाल में बंशी कश्यप,झितरू कश्यप,चमेली बघेल, कमल बघेल, सुजीत, सुदनी बघेल,पीलू, सम्पत,सुदन सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे।



