दिनदहाड़े वकील की पत्नी को घर में घुसकर गोली मारी

हरियाणा में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो रखें हैं कि वह कहीं भी किसी भी वक्त अप्रिय घटना को अंजाम दे डालते हैं| जिसे देखकर मानो ऐसा लगता है कि इनमे पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है| वहीँ बदमशों की बेखौफियत का एक नमूना फतेहाबाद जिले के टोहाना से सामने आया है| टोहाना में दिनदहाड़े मर्डर (Haryana woman Murder) की वारदात सामने आई है| यहां एक वकील के घर में घुसकर उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई| बताया जाता है कि टोहाना के एडवोकेट चिमनलाल गोयल के घर पर सुबह बदमाश घुस आये और उनकी धर्मपत्नी कुसुमलता 60 वर्ष को गोली मरकर मौत के घाट उतार दिया| जानकारी के मुताबिक, कुसुमलता ने अपने आपको बचाने का काफी प्रयास किया। वह घर में इधर-उधर छिपीं लेकिन कातिल ने उन्हें गोली मारकर ही साँस ली| फिलहाल सूचना पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले (Haryana woman Murder) की छानबीन शुरू कर दी गई है|



