नॉर्वे में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद 23 लोगों की हुई मौत

ओस्लो (नॉर्वे): कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ दुनियाभर के कई देशों में लोगों को वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाई जा रही है, लेकिन इस बीच फाइजर वैक्सीन (Pfizer Vaccine) को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि नॉर्वे (Norway) में साइड इफेक्ट के बाद 13 लोगों की मौत हो चुकी है.
अब तक 33 हजार लोगों को लगी है वैक्सीन
नए साल से 4 दिन पहले नॉर्वे (Norway) में फाइजर वैक्सीन (Pfizer Vaccine) लगाने की शुरुआत हुई थी और 67 साल के सविन एंडरसन को पहला टीका लगाया गया था. इसके बाद से अब तक 33 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है. वैक्सीनेशन के शुरुआत के साथ ही घोषणा कर दी गई थी कि कुछ लोगों को साइड इफेक्ट होंगे.



