MP में टैक्स फ्री हुआ फिल्म द केरला स्टोरी: सीएम शिवराज ने किया ऐलान

भोपाल। देशभर में चर्चित एवं सत्य घटना पर आधारित फिल्म “द केरला स्टोरी” मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टैक्स फ्री का ऐलान किया है। एमपी के सिनेमाघरों में रिलीज होते बीजेपी और कांग्रेस के बीच में सियासत जारी है। बीजेपी के नेताओं ने जहां फिल्म को टैक्स फ्री की मांग उठाई थी वहीं कांग्रेस ने सरकार से मूवी को बैन करने की बात रखी थी। फिल्म रिलीज होने के दूसरे दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टैक्स फ्री की घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया कि मध्यप्रदेश में फिल्म द केरला स्टोरी टैक्स फ्री होगी। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button