फांसी के अलावा कोई दूसरी दर्द रहित मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्टमें कहा वह कम मौत की सजा के लिए कम दर्दनाक तरीका खोजने के लिए एक्सपर्ट कमेटी नियुक्त करने पर विचार कर रहा है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा.सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से AG आर वेंकटरमनी ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह इस बात की जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त करने पर विचार कर रहा है कि कानून के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार फांसी की सजा पाने वाले सजायाफ्ता कैदियों को फांसी देने का कम दर्दनाक तरीका खोजा जा सकता है या नहीं. CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मामले पर जुलाई में सुनवाई करेंगे. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया था कि वो इस मामले को लेकर एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएगा.

Related Articles

Back to top button