Nawazuddin Siddiqui के गले पड़ गई हैं Neha Sharma, अब कैसे खुद को बचाएंगे एक्टर …

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फिल्म नवाजुद्दीन अपनी कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं. ट्रेलर के सामने आते ही एक्टर ने ये साबित कर दिया है कि वो हर रोल में फिट होने का हुनर रखते हैं. फिर चाहे वो ‘सीक्रेड गेम्स’ का गणेश गायतोंडे हो या फिर ‘जोगीरा सा रा रा’ का जोगी प्रताप.
फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’ (Jogira Sara Ra Ra) में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) एक जुगाड़ू जोगी प्रताप का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने ही जुगाड़ में कैसे फंस जाता है, इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमेगी.
कौन है जोगी प्रताप
इस फिल्म में जोगी प्रताप के पास हर चीज का जुगाड़ है. फिर चाहे वो जुगाड़ किसी की शादी को तुड़वाना हो या फिर बर्थडे पार्टी से बरसी तक का अरेजमेंट करवाना हो. जोगी हर समस्या का हल अपने लाजवाब जुगाड़ से निकाल लेता है. फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’ (Jogira Sara Ra Ra) के ट्रेलर में दिखाया गया है कि नवाजुद्दीन अपने जुगाड़ से क्या क्या करते हैं. इतना ही नहीं सोने पर सुहागा उनकी टैगलाइन है जो काफी हिट लग रही है- जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता.
नेहा शर्मा के सामने सब हो जाता है फेल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के अपोजिट फिल्म में नेहा शर्मा (Neha Sharma) लीड रोल में है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नेहा शर्मा की शादी को तुड़वाने का जुगाड़ नावाजुद्दीन फिट करते हैं, लेकिन बाद में नेहा कैसे जोगी के गले पड़ जाती है यही फिल्म की कहानी को आगे लेकर जाता है. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें नवाजुद्दीन की बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग ने जान डाल दी है. इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है जो कि 12 मई को रिलीज हो रही है.
लंबे समय बाद नवाज कर रहे वापसी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इस फिल्म के साथ लंबे वक्त बाद वापसी कर रहे हैं. बीते कुछ वक्त से वो अपने पारिवारिक विवाद में इतने ज्यादा बिजी थी के उसका असर उनके करियर पर पड़ रहा था. लेकिन अटकी इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट आने के बाद एक्टर को थोड़ी तसल्ली जरूर हुई होगी.



