गुरुगोविन्द सिंह वार्ड में सैकड़ों लोगों ने सुनी मन की बात

जगदलपुर/गुरुगोविन्द सिंह वार्ड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संबोधित मन की बात का 100वाँ एपिसोड वार्ड के बूथ क्रमांक 165/66 में वार्ड वासियों के साथ एक साथ बैठकर सैकड़ों की संख्या में मन की बात सुने! मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए रेडिओ की व्यवस्था की गई थी। रेडिओ के माध्यम से सभी ने मोदी जी की मन की बात के प्रसारण को सुना!कार्यक्रम के उपरांत अब की बार भाजपा सरकार एवं कमल का फूल बनाकर घरों मे वाल पेंटिंग भी किया गया।आयुष्मान कार्ड बनाने लोगो को प्रेरित भी किया गया। शिविर 01 मई से लगाने का निर्णय लिया गया। जो सुबह 08 बजे से 10 बजे तक रहेगा।
कार्यक्रम स्थल में खास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम स्थल को सुंदर सजाया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्या शरण तिवारी से मन की बात समाप्त होने के पश्चात उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्डवासियो को संबोधन में कहा की मन की बात का यह 100 वां एपिसोड अनवरत हर माह के अंतिम रविवार को चलता है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का देशवासियों को लगातार 100 वाँ संबोधन पूरा हुआ!आत्म निर्भर कैसे बने हर व्यक्ति को मोदी जी की बातो को आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रभारी संग्राम सिंह राणा और बुथ अध्यक्ष सुरेश कश्यप का गरिमामय कार्यक्रम कराने में योगदान रहा! कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलिराम कश्यप, देवी सिंह, रमा, दया के साथ बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।



