FEATURED

सीरतुन्नबी कमेटी की नई तशकील (पुनर्गठन) का एक अहम और पुर-असर कार्यक्रम संपन्न

रायपुर।शहर रायपुर की मशहूर और सक्रिय संस्था शहर सीरतुन्नबी कमेटी की नई तशकील (पुनर्गठन) का एक अहम और पुर-असर कार्यक्रम गत दिवस 12 जुलाई 2025, दिन शनिवार को शाम 7:00 बजे मुस्लिम हॉल, बैजनाथपारा, रायपुर में आयोजित किया गया।

इस मुबारक मौके पर रायपुर शहर के नेक – नीयत, काबिल और कौम के लिए हमदर्द अफराद को विभिन्न जिम्मेदारियों (ओहदों) पर नियुक्त किया गया विदित हो कि इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ सौंपे कार्य को लेकर सम्मानित जिम्मेदार पूरे साल समाज और कौम की खिदमत में लगे रहेंगे।

कमेटी के सदर सोहेल सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य न सिर्फ एक मज़बूत कमेटी का गठन करना है, बल्कि नई सोच, ईमानदार नेतृत्व और समाज की तरक्की को तरजीह देना भी है। तमाम अहबाब, दीनी व समाजी शख्सियतों और अवाम इस अहम मौके पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में तमाम मेहमानों के लिए खाने का खास एहतमाम भी किया गया ।

Related Articles

Back to top button