दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पारी 153 रन पर सिमटी, 98 रन की मिली बढ़त…

केपटाउन. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए न्यूलैंड्स के मैदान पर आमने सामने हैं. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की टीम खेल के पहले सत्र में 23.2 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई. काइल वेरेना (18 रन) और डेविड बेडिंघम (12 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. मोहम्मद सिराज ने छह विकेट चटकाए, वहीं जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो सफलता मिली.
साउथ अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव किया गया है. टेम्बा बावुमा की जगह ट्रिस्टन स्टब्स डेब्यू कर रहे हैं, वहीं लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया है. वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव किया गया है. रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं.
दोनों टीमों का स्क्वाड:
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार
भारत 2 टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ा हुआ है. उसे यहां क्लीन स्वीप से बचने के लिए न सिर्फ अपनी हार टालनी होगी बल्कि सीरीज में बराबरी के लिए यह टेस्ट मैच जीतना भी होगा. हालांकि केपटाउन में उसका टेस्ट रिकॉर्ड अभी तक बिल्कुल भी उत्साहजनक नहीं है.उसने यहां 1993 में पहला टेस्ट खेला था, लेकिनआज तक वह यहां कोई टेस्ट जीत नहीं पाया है. अब तक खेले 6 टेस्ट में से 4 में हार और 2 ड्रॉ रहे हैं. अगर भारत यहां जीत दर्ज करता है तो यह उसके लिए ऐतिहासिक पल होगा.
भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमटी, प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी बल्लेबाज के रुप में आउट हुए. रबाडा को मिली सफलता. 98 रन की मिली बढ़त. भारत ने आखिरी छह विकेट बिना कोई रन बनाए गंवाए.
भारत का स्कोर एक समय 153 रन के स्कोर पर चार विकेट था, मगर इसी स्कोर पर पूरी टीम बिखर गई. लुंगी एनगिडी ने पहले एक ओवर में तीन विकेट चटकाए, उसके बाद कागिसो रबाडा ने कहर बरपाया. भारत ने बिना कोई रन बनाए आखिरी छह विकेट गंवा दिए. भारत को पहली पारी में 98 रन की बढ़त मिली, मगर टीम ने काफी निराश किया. भारतीय टीम के पास बड़ी लीड लेने का मौका था, मगर टीम ने उसे गंवा दिया.



