पिता-पुत्र 50 लाख रुपए के साथ कोलकाता में गिरफ्तार; बीएसएफ ने 4.20 करोड़ के सोने के साथ एक को पकड़ा

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोलकाता में फिर नोटों का अंबार मिला है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अनवर हुसैन मोल्ला और उनके बेटे मुस्तकीन मोल्ला को दक्षिण 24 परगना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को बड़ाबाजार के दिगंबर जैन मंदिर रोड के सामने हिरासत में लिया और उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के 50 लाख रुपए नकद भी जब्त किए।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि उसने कोलकाता के काटन स्ट्रीट स्थित एक कार्यालय से नकदी ली थी। वे वाहक के रूप में कार्य कर रहे थे। वे काटन स्ट्रीट में 10 रुपए के नोट के नंबर के साथ कालधन लेने पहुंचे थे। पुलिस के पूछताछ करने पर जब वे कोई वैध दस्तावेज और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो नकद 50 लाख रुपए के साथ दोनों गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि यह मामला हावाला रैकेट से हो सकता है। पुलिस कई एंगलों से मामले की जांच कर रही है।

इस बीच बीएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 4.20 करोड़ रुपये मूल्य के 8.3 किलोग्राम सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने कोलकाता में एक वाहन को रोका। वाहन बांग्लादेश में माल पहुंचाकर लौट रहा था। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से सोना बरामद हुआ।

कोलकाता के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय में शुक्रवार को राजेश कुमार डीआईजी (दक्षिण बंगाल) ने बताया कि बीएसएफ ने भारत-बंग्लादेश आंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार की रात एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 66 सोने के सिक्के बरामद किए गए। इसकी कीमत साढ़े चार करोड़ आंकी गई है। ये बिस्किट एक ट्रक में छिपाकर भारत लाए जा रहे जब ।कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक खुफिया सूचना के आधार पर दक्षिण बंगाल के पेट्रापोल गांव में जवानों ने बांग्लादेश से लौट रहे एक ट्रक को रोककर छानबीन की। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाए गए 8311.61 ग्राम बजन के 66 सोने के बिस्किट और 2 सोने के क्यूब बरामद किए हैं। इनकी कीमत 4,54,97,753 आंकी गई है। इस पूरी कार्यवाही को बीएसएफ की 145वीं पेट्रापोल बटालियन ने अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये बिस्कुट एक ट्रक में छुपाकर बांग्लादेश से भारत लाए गए थे। पूछताछ के बाद ट्रक में आए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आगे की जांच की जांच जारी है। राजेश कुमार ने कहा कि देश ने बीएसएफ के जवानों को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी शिद्दत से पूरा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button