Politics

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को भारी बारिश से हुई क्षति का तत्काल पंचनामा बनाने का दिया निर्देश

मुंबई,  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबंधित अधिकारियों को मूसलाधार बारिश से तबाह हुए इलाकों में नुकसान का तत्काल पंचनामा तैयार करने और जल्द से जल्द एक प्रस्ताव सरकार को सौंपने का निर्देश दिया।
श्री शिंदे ने रविवार शाम को मुख्य सचिव, राहत और पुनर्वास विभाग और भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों से संपर्क किया और वर्तमान बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
भारी बारिश के कारण संग्रामपुर, बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद, यवतमाल और नांदेड़ जिले समेत कई जिलों में फसलें पानी में डूब गई हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.
बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे स्थानीय ग्रामीणों के मकानों की क्षति का पंचनामा बनाने के भी निर्देश दिये हैं।
विदर्भ में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
यवतमाल और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण ऊपरी वर्धा और गोसीहुर्ड बांधों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया, जिससे कल वर्धा नदी में बाढ़ आ गई।

Related Articles

Back to top button