राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने पद ग्रहण किया, बोलीं- भारत में गरीब भी सपने देख सकता है

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने उनको संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक है। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिला है। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने के बाद अपने पहले गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

12:10 PM

राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ट्रि-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Image
Image
Image
Image

11:54 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे।

Image
Image
Image
Image

11:53 AM

शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहे राज्यपाल

राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल, उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटेड), तेलंगाना गवर्नर और पुडचेरी एलजी डॉ. तमिलिसई साउंडराजन और गोवा गवर्नर पीएस श्रीधराई उपस्थित रहे।

Image
Image
Image
Image

10:47 AM

LIVE Draupadi Murmu Oath Ceremony

संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

Image
Image
Image
Image

10:38 AM

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

;मुझे इस बात की संतुष्टि है कि जो लोग वर्षों से विकास से वंचित थे–गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी- मुझे अपने प्रतिबिंब के रूप में देख सकते हैं। मेरे नामांकन के पीछे गरीबों का आशीर्वाद है, यह करोड़ों महिलाओं के सपनों और क्षमताओं का प्रतिबिंब है।’

Image

10:37 AM

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

‘राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है। मेरा नामांकन इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं।’ 

10:29 AM

शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

‘मैं देश की पहला राष्ट्रपति हूं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है। स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।’

10:23 AM

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

‘सभी भारतीयों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों के प्रतीक – संसद में खड़े होकर मैं आप सभी का नम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करती हूं। इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत होगी।’

Image

10:20 AM

LIVE Draupadi Murmu Oath Ceremony

 संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 15वें राष्ट्रपति की शपथ ली। Image

Image
Image
Image

10:11 AM

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के सेंट्रल हॉल में पहुंचीं। वह शीघ्र ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

Image
Image
Image
Image

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद संसद पहुंचे।

Image
Image
Image
Image

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना हुए। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

Image
Image
Image
Image

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

Image
Image
Image

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

राजघाट पर द्रौपदी मुर्मू

फोटो: #droupumu ने राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी

Image
Image
Image
Image

वीडियो: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हुईं। वे आज  संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह से पहले ओडिशा में कारीगरों ने द्रौपदी मुर्मू को कुछ इस तरह शुभकामनाएं दीं। Image

भारत के राष्ट्रपति की सूची

1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद: 26 जन 1950-13 मई 1962

2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन: 13 मई 1962- 13 मई 1967

3. ज़ाकिर हुसैन: 13 मई 1967- 03 मई 1969

*वराहगिरि वेंकट गिरि: 03 मई 1969- 20 जुलाई1969
*मुहम्मद हिदायतुल्लाह: 20 जुलाई1969- 24अगस्त 1969

4. वराहगिरि वेंकट गिरि: 24अगस्त 1969- 24अगस्त 1974

5. फखरुद्दीन अली अहमद:24 अगस्त 1974- 11 फरवरी 1977

*बसप्पा दनप्पा जट्टी:11 फरवरी 1977- 25 जुलाई 1977

6. नीलम संजीव रेड्डी: 25 जुलाई 1977– 25 जुलाई 1982

7. ज्ञानी जैल सिंह:25 जुलाई 1982-25 जुलाई 1987

8. रामास्वामी वेंकटरमन: 25 जुलाई 1987- 25 जुलाई 1992

9. शंकर दयाल शर्मा:25 जुलाई 1992- 25 जुलाई 1997

10. कोच्चेरी रामण नारायणन:25 जुलाई 1997- 25 जुलाई 2002

11. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम: 25 जुलाई 2002-25 जुलाई 2007

12. प्रतिभा पाटिल:25 जुलाई 2007- 25 जुलाई 2012

13. प्रणब मुखर्जी:25 जुलाई 2012– 25 जुलाई 2017

14. रामनाथ कोविंद: 25 जुलाई 2017 – 25 जुलाई 2022

15. द्रौपदी मुर्मू: 25 जुलाई 2022 – कार्यरत

25 जुलाई को शपथ ग्रहण करने वाली 10वीं राष्ट्रपति

  • पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद: 26 जनवरी 1950 को शपथ 
  • छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी
  • ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा का शपथ ग्रहण भी 25 जुलाई को हुआ
  • केआर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और राम नाथ कोविन्द ने इसी तिथि को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 

मुर्मू (64) ने गुरुवार को विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने निर्वाचक मंडल के 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वे देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी।

Droupadi Murmu elected 15th President of India: Perks and privileges of being the First Citizen of India

 समारोह से पहले, रिटायर हो रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और निर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू संसद पहुंचेंगी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button