छत्तीसगढ़
सिन्धी पंचायत होली मिलन समारोह

जगदलपुर- पूज्य सिन्धी पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नत्थानी ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधु भवन में सामाजिक होली मिलन समारोह मनाया जाना तय हुआ है,इन बार यह कार्यक्रम 25 मार्च सुबह 11 बजे से होना है, होली के महत्वपूर्ण आयोजन में समाज सदस्य बड़ो से आशीर्वाद लेते है साथ ही छोटो से स्नेहपूर्वक मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं देते है.
सिन्धी पंचायत के सहसचिव हरेश नागवानी ने बताया, इस रंगीन दुनिया मे होली के पावन अवसर पर विभिन्न रंगों के गुलाल से तिलक लगाकर आत्मीयता से गले लगकर यह होली पर्व सिंधु भवन में मनाया जाएगा, इस होली में महत्वपूर्ण सिन्धी मिठाई घीयर से मुहँ मीठा करवाया जाएगा, सिन्धी समाज के सभी पदाधिकारियों सहित गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूरा सिन्धी समाज सिंधु भवन में अपनी उपस्थिति देंगे.




