जगदलपुर विभानसभा की बैठक सपन्न हुई शुभम सिंह बने जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी जगदलपुर विधानसभा की बैठक लामनी पार्क में सपन्न हुई है ।जिसकी अध्यक्षता बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने की।जिसकी जानकारी तरुणा साबे बेदरकर जिला अध्यक्ष बस्तर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ज्ञात हो कि साउथ ज़ोन की कार्यकर्ता सम्मेलन विगत दिनों भानुप्रतापपुर में सपन्न हुई जंहा दिल्ली से प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कैथेत जी सामिल हुए ।माननीय मंत्री गोपाल राय जी निर्देशानुसार संगठन विस्तार करने हेतु रणनीति तैयार कर उस पर चर्चा की गई। इसी के तहत बस्तर जिले के सभी विधानसभा में बैठकों का सिलसिला आज से चालू करते हुए विधानसभा की कार्यकर्ताओं की अबतक की कार्यो की समीक्षा करते हुए लंबित पदों पर नियुक्तियां की गई है ।जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष पद की नियुक्ति कार्यकर्ता के सहमति से की गई है।आगे तरुणा ने बताया नानगुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर गोपाल बघेल,शहरी ब्लॉक हेतु धरम वीर दुबे,विधानसभा आंदोलन समिति अध्यक्ष पद हेतुईश्वर कश्यप,मंडल अध्यक्ष हेतु फूलमति कुड़ियाम की नियुक्ति की गई है। तथा शुभम सिंह को जगदलपुर की मुख्य जिमेदारी देतेहुए विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। अभी लगातार बूथ लेवल पर संगठन तैयार करने हेतु पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान पोस्टर अभियान हर विधानसभा ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा।
इस दौरान नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में रहते हुए फॉलो कर रहे हैं और आज मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी के पद दिया गया है पार्टी की गाइड लाइन और केजरीवाल के आदर्शों को ध्यान में रखतेहुए आप के कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करूंगा।
बैठक के दौरान सभी नव नियुक्ति पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए पद भार ग्रहण किया।आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाओं के साथ बधाई प्रेषित की है।सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष गीतेश सिंगाड़े,जिला सचिव सोशल मीडिया अंकित राठौर भी उपस्तिथ थे

Related Articles

Back to top button