छत्तीसगढ़ में आज 960 नए कोरोना मरीजों की पहचान, रायपुर जिला एक फिर बना हॉटस्पॉट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें 3 मौत कोविड से और 8 मौत अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित मरीजों की हुई है। साथ ही पूर्व 4 और मौत की जानकारी मिली है। इसी के साथ अब तक प्रदेश में 3469 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में आज 960 नए मरीजों की पहचान हुई है। कुल 759 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब भी 9045 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार सबसे अधिक रायपुर जिले में 170 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह दुर्ग से 99,बिलासपुर से 84,रायगढ़ से 69,कोरबा से 60,राजनांदगांव से 58,जांजगीर-चांपा से 56 मरीजों की पहचान हुई है। बीजापुर से एक भी मरीज नहीं मिले हैं



