FEATURED

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया,गेंदबाजों का रहा बोलबाला

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने श्रीलंका के मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके जवाब में अभिषेक शर्मा शून्य पर चलते बने. लेकिन इशान किशन ने बल्ले से बवाल काट दिया. इशान ने 27 गेंद में फिफ्टी ठोकी और उसके बाद 40 गेंद में 10 चौके व तीन छक्के से 77 रन की पारी खेली. जबकि बीच में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मैच को स्लो कर दिया और धीमे खेलने लगे. जिससे दबाव बना और हार्दिक पंड्या मैदान में आते ही पहली गेंद में बड़ा शॉट लगाने के चलते आउट हो गए. लेकिन अंत में शिवम दुबे ने 17 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 27 रन बनाए और रिंकू सिंह ने चार गेंद में 11 रन तेजी से बनाए। जिससे भारत ने 7 विकेट पर 175 रन का टोटल बनाया और साइम अयूब ने तीन विकेट झटके. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 32 रन तो 24 गेंद में 25 रन तिलक वर्मा ने बनाए. वहीं 176 रन के लक्ष्य में 13 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान टीम फिर वापसी नहीं कर सकी. उसके लिए उस्मान खान ही सबसे अधिक 34 गेंद में 44 रन बना सके. जबकि बाकी कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका. जिससे पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन ही बना सकी तो भारत ने आसानी से 61 रन से जीत दर्ज करके सुपर 8 में कदम रखा. भारत के लिए सबसे अधिक दो-दो विकेट हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने झटके.

[

Related Articles

Back to top button