सांस में तकलीफ बढ़ने के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन एम्स में भर्ती

मुख्य सचिव अमिताभ जैन एम्स में भर्ती, सांस में तकलीफ बढ़ने के बाद अस्पताल दाखिल प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी भी परिजनों के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके भी होम आइसोलेट होने की खबर है। इसी के साथ आज मीडिया रिपोर्ट़्स से पता चला है कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन एम्स में भर्ती कराए गए हैं।
रायपुर। अभी अभी छत्तीसगढ़ में एक बड़ी खबर तेजी से फैल रही है कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन की तबीयत बिगड्ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स में उन्हें सांस की तकलीफ बढ़ने के कारण भर्ती कराए जाने की खबर मिल रही है। याद होगा कि पिछले दिनों मुख्य सचिव अमिताभ जैन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चीफ सेक्रटरी होम आइसोलेट हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, आज अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी भी परिजनों के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके भी होम आइसोलेट होने की खबर है। इसी के साथ आज मीडिया रिपोर्ट़्स के अनुसार यह खबर भी मिल रही है कि सांस में तकलीफ बढ़ने के कारण मुख्य सचिव अमिताभ जैन को आज रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया l



