देवर ने काट दिया गला, 24 घंटे बाद हुआ मामले का खुलासा

बस्ती. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए एक मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो पैरों तले जमीन खिसक गई. यहां एक देवर ने अपनी भाभी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह ताना मारती थी. फिलहाल पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बस्ती पुलिस का दावा है कि उसके ही रिश्तेदार ने गाली और ताने से तंग आकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को सरसों के खेत में छिपा दिया था. हत्यारा देवर था, जो अपनी भाभी के तानों और गाली से काफी तंग आ चुका था. यानी कि भाभी की गाली और ताने से तंग आकर एक देवर ने सरसों के खेत में महिला का गला काट कर हत्या कर दी. वारदात 18 मार्च के दिन हुई थी.

आरोपी अजय कुमार यादव ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि मैं 18 मार्च को दिन में समय करीब 10:30 बजे अपने खेत की निगरानी करने गया था, बगल में मृतका का सरसों का खेत है, जहां वह उस समय मौजूद थी, वह मुझे गाली देते हुए ताना मारने लगी, जिसका मैंने रुक कर विरोध किया तो वह गाली देते हुए अपने हाथ में लिए एक ईट के टुकड़े को मेरे ऊपर फेंकी.

आरोपी के मुताबिक वह काफी क्रोधित हो उठा और उसी ईट के टुकड़े को लेकर मृतका की तरफ दौड़ा, वह भागना चाह रही थी कि मैं उनके पास पहुंच गया और जैसे ही वह मेरी तरफ मुड़ी वैसे ही अपने हाथ में लिये ईंट के टुकड़े से उनके सिर पर तेजी से मार दिया जिससे वह वहीं गिर गई, फिर मैंने उसके हाथ से हसिया छीनकर गले को काट दिया.

Related Articles

Back to top button