शिवराज ने राहुल पर असत्य बोलकर देश का अपमान करने का लगाया आरोप

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर असत्य बोलकर देश का अपमान करने का आरोप लगाया।
श्री चौहान ने आज यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि श्री गांधी प्रामाणिक झूठे हैं। अपने झूठ के लिए उन्होंने पहले भी उच्चतम न्यायालय में माफी मांगी है, इसके बाद भी झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने मध्यप्रदेश में भी कहा था कि 10 दिन में सभी किसानों का कर्जा माफ कर देंगे और नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल देंगे, लेकिन दस दिन क्या सवा साल में भी कर्जा माफ नहीं किया, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री नहीं बदला। बाद में प्रदेश की जनता ने ही मुख्यमंत्री बदल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पवित्र संसद पर असत्य आरोप लगाने वाले श्री गांधी का देश की जनता को बहिष्कार करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button