जापान ने की प्रधानमंत्री किशिदा की यूक्रेन यात्रा की पुष्टि

टोक्यो, जापान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की मंगलवार को यूक्रेन यात्रा की पुष्टि की है।
क्योदो न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से कीव में मुलाकात करेंगे। यूक्रेन के दौरे के बाद श्री किशिदा पोलैंड जायेंगे जहां वह 22 मार्च को पोलिश नेतृत्व के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।
सूत्रों के अनुसार श्री किशिदा भारत से रवाना हो चुके हैं और यूक्रेन के रास्ते में हैं।



