उमेश पाल हत्याकांड के शूटर की गर्लफ्रेंड पकड़ाई, पूछताछ में जुटी जांच एजेंसी

प्रयागराज. चर्चित उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी खबर सामने आ रही है. जांच एजेंसियों ने एक महिला को हिरासत में लिया है. नैनी इलाके से एक महिला को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि यह महिला शूटर से लगातार संपर्क में थी. शूटर से रोजाना दिन में कई बार बातचीत होती थी. शूटर और महिला के बीच लंबी बातचीत होती थी.

बताया जा रहा है कि महिला 5 लाख के इनामी शूटर की प्रेमिका है. शूटर की कॉल डिटेल्स के आधार पर हिरासत में लिया. जांच एंजेंसी महिला के जरिए शूटर तक पहुंचने की कोशिश. सीडीआर लोकेशन के सहारे पुलिस इस महिला तक पहुंची है. बताया जा रहा है कि यह महिला पांच लाख रुपये की इनामी बदमाश गुलाम की प्रेमिका है.

जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड से संबंधित लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर रखे गए हैं. पुलिस इन सभी मोबाइल नंबर का सीडीआर देख रही है. वहीं कई मोबाइल फोन का डायवर्जन भी सुन रही है. इसी क्रम में वारदात में शामिल शूटर गुलाम का सीडीआर खंगालते पुलिस इस महिला तक पहुंची है.

Related Articles

Back to top button