कोल्ड स्टोर की इमारत ढही, 2 दर्जन से अधिक मजदूरों के दबे होने की जानकारी

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां कोल्ड स्टोर का चेंबर गिरने से दो दर्जन से अधिक मजूदरों के दब जाने की खबर है. हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई है. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दबे मजदूरोंं को निकालने का काम शुरु हो गया है.

पूरी घटना चन्दौसी कोतवाली में स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोर की है. जहां करीब 30 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए आर कोल्ड स्टोरेज पर हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल है. बड़ी संख्या में स्थानीय भी वहां पहुंच गए जोकि राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. जेसीबी के जरिए मलबा हटाया जा रहा है ताकि मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके.

Related Articles

Back to top button