बॉयफ्रेंड कहे जा रहे नुपूर शिकारे संग छुट्टियां मना रहीं आमिर खान की बेटी इरा खान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान भी बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इरा खान अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। कुछ दिन पहले इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आई थीं। अब हाल ही में एक बार फिर से इरा इसी बात को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इरा खान इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इरा ने बॉलीवुड डेब्यू तो नहीं किया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग फिर भी काफी अच्छी है। लेकिन फिलहाल इरा की पोस्ट नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड कहे जाने वाले नुपूर शिकारे की पोस्ट की वजह से इरा लाइम लाइट में आ गई हैं।



