छत्तीसगढ़ में आज में मिले 932 नये कोरोना मरीज,रायपुर में सबसे ज़्यादा 156 संक्रमित सामने आए

रायपुर। नव वर्ष 2021 का पहला दिन प्रदेश के लिए राहत भरा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 932 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 850 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आज 3 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही पूर्व में हुई 1 और मौत की जानकारी मिली है। आज 22928 लोगों की जांच की गई है। इनमें 932 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। प्रदेश में आज भी सर्वाधिक केस रायपुर जिले से मिले हैं। रायपुर से 156 मरीजों की पहचान हुई है। दुर्ग से 132, राजनांदगांव से 95,जांजगीर-चांपा से 89,बालोद से 57,बिलासपुर से 55,रायगढ़ से 54 मरीजों की पहचान हुई है।



