आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण निरस्त करने वार्डवासियों के साथ जनता कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

वार्डवासियों की आवाज उठाते जिलाध्यक्ष नवनीत ने कहा – यह गैर मानवीय है,कांग्रेस सरकार भाजपा की राह में
जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव। संतोषी वार्ड और बलिराम कश्यप वार्ड वासियों द्वारा सन्युक्त रूप से द्वारा वर्षो से खेल,सामाजिक,धार्मिक गतिविधियों के लिये जिस जमीन का उपयोग करते रहे थे उसी रिक्त भूमि को प्रशासन ने आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण किये जाने का विरोध को लेकर वार्डवासियों के बीच जनता कांग्रेस जे जिलाध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद पहुंचे और उन्होंने वार्डवासियों की पूरी बातें सुनी फिर वार्डवासियों के समर्थन में उन्होंने वहाँअस्पताल निर्माण का विरोध किया गया। श्री नवनीत चांद द्वारा इस विषय मे उक्त निर्माण को निरस्त किए जाने लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौपा गया है।
बस्तर में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार लडाई लड़ने वाले मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद ने कहा कि-
कांग्रेस की सरकार भाजपा की राह में चलना प्रारंभ कर दिया है जिस खाली जमीन पर दोनों वार्ड के रहने वाले विभिन्न गतिविधियों को संचालित करते आ रहे हैं इसका उपयोग यहां के युवा बच्चे खेलने के लिए वहीं वार्ड वासी इस जमीन का उपयोग धार्मिक सामाजिक कार्य के लिए किए जाते हैं एवं इस जमीन का उपयोग जब वार्ड वासी भविष्य में एक सामुदायिक भवन के निर्माण के रूप में करना चाहते हैं ऐसे में यह निर्माण किए जाना तर्कसंगत नहीं है नाही न्यायपूर्ण है यह यहां के लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा करने का गैर कानूनी प्रयास है जो मानवीय दृष्टिकोण से भी उचित नहीं। मौके पर वार्डवासियों ने उस जमीन पर आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने का जमकर विरोध किया प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगे इस अवसर पर दोनों वार्ड के रहने वाले नागरिकों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सहित मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



