अल्ताफ बुखारी ‘अपनी पार्टी’ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

श्रीनगर, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ‘अपनी पार्टी’ ने श्री अल्ताफ बुखारी को शुक्रवार को लगातार दूसरी बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना।
एक प्रेस बयान में कहा गया कि ‘अपनी पार्टी’ के संस्थापक श्री बुखारी अगले तीन वर्षों के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष पद संभालेंगे।पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हुआ लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।
पार्टी के चुनाव बोर्ड के संयोजक विजय बाकया ने आज श्री बुखारी को पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
श्री बाकया ने कहा कि “श्रीनगर और जम्मू दोनों चुनाव उप-कार्यालयों से प्राप्त विवरण के अनुसार, श्री अल्ताफ बुखारी पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इस प्रकार, उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष घोषित किया जाता है। चूंकि चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए पार्टी के संविधान के अनुसार, यह प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से समाप्त होती है।”
श्री बुखारी का अध्यक्ष के रूप में पहला कार्यकाल 08 मार्च, 2023 को पूरा हुआ। उनका दूसरा कार्यकाल 08 मार्च, 2026 को समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button