गुजरात की एक और धमाकेदार जीत, दिल्ली को 14 रन से हराया

दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
गुजरात ने दिल्ली को 14 रन से हराया
आईपीएल के 10वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया है।



