सचिन के बाद युसुफ पठान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव,ट्वीट करके दी जानकारी

यूसुफ पठान ने ट्विटर के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही रोड सेफ्टी सीरीज में हिस्सा लिया 

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यूसुफ पठान ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर की कोरोना वायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई. यूसुफ पठान और सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में खत्म हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था.

यूसुफ पठान ने ट्वीट कर बताया है कि वह अपने घर में ही क्वारंटीन हैं. पठान ने लिखा, ”हल्के लक्षणों के साथ मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद मैंने खुद को अपने घर में क्वांरटीन कर लिया है और मैं सभी जरूरी कदम उठा रहा हूं.”

Related Articles

Back to top button