एम आई सी सदस्य आकाश तिवारी की अध्यक्षता में 70 वार्डों में भूजल संरक्षण हेतु प्राचीन कुओं का जीर्णोद्धार का सुझाव दिया

रायपुर ।आज नगर पालिक निगम के मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन में एम आई सी सदस्य आकाश तिवारी अध्यक्षता में विभाग की सलाहकार समिति की बैठक समिति सदस्य पार्षद श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, सर्वश्री राजेश सिंह ठाकुर,रवि कुमार ध्रुव, चन्द्रपाल धनगर,सुनील भुवाल,विभाग के सचिव नगर निगम संस्कृति विभाग प्रभारी अधिकारी एवं जोन 6 के जोन कमिश्नर श्री हेमंत शर्मा की उपस्थिति में विभाग के अध्यक्ष के कार्यालयीन कक्ष में हुई, जिसमें सभी सदस्यगण पार्षदों ने समाज हित के मुद्दों पर चर्चा की एवं विचार – विमर्श करते हुए नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों में से प्रत्येक वार्ड के एक कुयें को मॉडल के रूप में भूजल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से जीर्णोद्धार करके विशेष रूप से संरक्षित किये जाने का सुझाव दिया।। वहीं यह भी सुझाव दिया गया कि नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में सभी कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10.30 बजे दो मिनट की रामधुन बजाई जाये एवं इस दौरान नगर निगम मुख्यालय भवन के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण वहाँ उपस्थित रहें | संस्कृति विभाग की सलाहकार समिति की बैठक में तालाबों एवं नदी को स्वच्छ रखने और समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सकारात्मक पहल पर सुझाव दिया गया।।कि घरों एवं मंदिरों में की जाने वाली देवपूजा के बाद विसर्जन की जाने वाली पूजन सामग्रियों एवं फूल आदि को घरों से एकत्र करने हर माह में एक दिन प्रत्येक वार्ड में नगर निगम की एक गाड़ी पूरे वार्ड में भ्रमण कर पूजन के बाद विसर्जन की जाने वाली पूजन सामग्रियों को एकत्र करने का कार्य करे, ताकि तालाबों एवं नदी में स्वच्छता कायम बनाये रखी जा सके | बैठक में यह भी सहमति बनी कि राजधानी शहर में श्री गणेश उत्सव एवं श्री दुर्गोंत्सव सहित अन्य आयोजनों को देखते हुए एक बड़ा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नगर निगम संस्कृति विभाग के माध्यम से रखवाया जाये, विभिन्न जनहित एवं समाज हित के मुद्दों पर संस्कृति विभाग की आज की सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा कर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि पार्षदगणों ने सकारात्मक सुझाव मिला ।

Related Articles

Back to top button