ओडीशा में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हाॅकी स्टेडियम

साल 2023 में होने वाले पुरुष हाॅकी वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है लेकिन उसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। आने वाले दिनों में राउरकेला में विश्व स्तरीय हाॅकी स्टेडियम बनाने की बात उन्होंने कही।पुरुष हाॅकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ओडीशा सरकार विश्व का सबसे बड़ा हाॅकी स्टेडियम बनाने जा रही है। इस स्टेडियम में करीब 20 हजार लोग बैठ सकेंगे। साथ ही स्टेडियम में सभी सुविधाएं भी रहेंगी। स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में होगा। अभी कुछ समय पहले ही एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला का दौरा किया था। वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, ‘हमें एक बार फिर विश्वकप की मेजबानी का मौका मिल रहा है। यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है।’

Related Articles

Back to top button