छत्तीसगढ़ में आज आए 853 नए केस, 1104 मरीज हुए डिस्चार्ज तो 10 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 853 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 10 लोगों की मौत की खबर है। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हजार 759 है। रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में दिल्ली के 49 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।

आज दुर्ग में 84, राजनांदगांव में 72, बालोद में 32, बेमेतरा में 12, कवर्धा में 8, रायपुर में 155, धमतरी में 52, बलौदाबाजार में 18, महासमुन्द में 23, गरियाबंद में 11, बिलासपुर में 94, रायगढ़ में 61, कोरबा में 49, जांजगीर चाम्पा में 39, मुंगेली में 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5, सरगुजा में 39, कोरिया में 36, सूरजपुर में 0, बलरामपुर में 15, जशपुर में 19, बस्तर में 7, कोंडागांव में 9, दंतेवाड़ा में 4, सुकमा में 2, कांकेर में 5, नारायणपुर में 0 एवं बीजापुर में 0  मरीज मिले।

Related Articles

Back to top button