कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने का मामला, 5 की मौके पर दर्दनाक मौत

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है. जिले में बॉयलर फटने से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिर गया. जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की खबर है. जबकि 5 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार मच गई. मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं. अभी भी कई और लोग मलबे में दबे हैं.
पूरी घटना जिले के थाना दौराला क्षेत्र की है. आशंका जताई जा रही है कि मलबे से कई लोग दबे हुए हैं. सुचना पाकर मौके पर जिले के आला अफसर पहुंचें. लोगों के रेस्क्यू के लिए गाजियाबाद से NDRF -SDRF की टीमों को बुलाया गया है. मलबे से 5 लोगों को शव बाहर निकाले गए. 5 मौतों की पुष्टि IG प्रवीण कुमार ने की.जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज RLD नेता चंद्रवीर सिंह का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज की गुणवत्ता खराब थी. जिसके चलते कमजोर इमारत का लेंटर धमाके के साथ भरभराकर गिर गया. फिलहाल मौके पर NDRF-SDRF की टीमें तैनात हैं. युद्ध स्तर पर लोगों का बचाव कार्य किया जा रहा है. गाजियाबाद से कुछ देर में NDRF टीम पहुंचेगी.



