ट्रक-कार भिडंत में एक परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत

मुरैना, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा कस्बे में आज तड़के ट्रक और कार की आमने सामने की भिडंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे कार सवारों की टक्कर जौरा के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गयी। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो अन्य के जिला अस्पताल में दमतोड़ दिए जाने की सूचना है। बताया गया है कि ऋषभ (25) और धीरज (18) ने घटना स्थल पर दमतोड़ दिया, जबकि नेहा (22) और प्रांसू (24) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। मृतकों में तीन एक ही परिवार के बताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button