ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत

Spread the love

भुवनेश्वर,  ओड़िशा के भुवनेश्वर में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये है।
पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना आंध्र-ओडिशा सीमा के पास केरेडा के करीब हुई।
सूत्रों ने बताया कि ये लोग आंध्र प्रदेश में अपने गांव बांगर मामा लौट रहे थे। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल लोगों को विशाखापत्तनम रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button