आम जनता के समस्याओं को लेकर मांगों को लेकर जनता कांग्रेस “जे” एवं मुक्तिमोर्चा ने लगाई दहाड़

बस्तर बेटा नवनीत फिर उतरे शहरवासियों के समस्याओं को लेकर अपनी युवा टीम के साथ सड़क पर ,कहा – शहर के समस्याओं का जल्द निपटारा हो
जगदलपुर:-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” व मुक्तिमोर्चा के नेता नवनीत चांद-के नेतृत्व में जगदलपुर नगरीय निकाय के विभिन्न मांगो को लेकर ” जगदलपुर नगर निगम कार्यालय के सामने आज दिनांक-20फरवरी,सोमवार, 11बजे 23 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जनता कांग्रेस व मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पधिकारियों के साथ निगम छेत्र के विभिन्न वार्डो से आये नागरिकगण भी शामिल हुए। जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद ने बताया कि पार्टी युवा मोर्चा ने निगम क्षेत्र के हर एक वार्डों का दौरा किया है और लोगों के दुख दर्द को जाना है उन्होंने विश्वास जताया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधि सकारात्मक फैसला लेंगे जनता कांग्रेसका मुक्ति मोर्चा म ने जिन मांगों को लेकर धरना दिया उन मांगों में प्रमुख मांगे हैं जो शहर के विकास के साथ जनता के सुविधा से जुड़े हैं :-*
*निराश्रित विधवा वृद्धा पेंशन, निवास ,जाति प्रमाण पत्र राशन कार्ड बनवाने हेतु वार्ड स्तर पर शिविर आयोजन की मांग ,नगरी निकाय जगदलपुर शहर में व्यवस्थित शासकीय शासकीय निर्माण कार्यों के चलते संपूर्ण जगदलपुर शहर धुलपुर में तब्दील हो गया है इस समस्या का निराकरण हेतु सुनियोजित योजना बनाया जाने की मांग,नगरी निकाय अधिनियम के अंतर्गत वार्ड कमेटी का गठन वार्ड की आवश्यकताओं के अनुपात विकास कार्य एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए शहर में निवासरत नजूल एवं बड़े झाड़ छोटे झाड़ जंगल में वर्षों से निवासरत जनों लोगों को पट्टा प्रदान किया जाने, जगदलपुर शहर के सभी नालियों एवं नालों का को पाइपलाइन के माध्यम से एसटीपी प्रोसेसिंग प्लांट तक रीसाइक्लिंग की जाए ,जगदलपुर शहर में वर्षों से किराए के मकान में रहने वाले निवास निवासियों को सर्वे करवा आवास दिए जाए ,यातायात व्यवस्था के लिए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था सहित जगदलपुर शहर में सड़क नाली निर्माण के दौरान लापरवाही के चलते वर्षा ऋतु के दौरान सभी क्षेत्रों में पानी के ठहराव के फेल ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने, बस्तर की बेरोजगार युवक-युवतियों को फुटपाथ व्यवसाय करने महापौर गुमटी योजना के अंतर्गत जगह देने ,धरमपुरा शहर के अंतर्गत आने वाले सभीछेत्रों के विकास हेतु विशेष योजना निधी प्रदान करने ,सभी वार्डों में व्यवस्था सफाई पेयजल समस्या के निराकरण हेतु विशेष कमेटी गठन करने, संचालित अमृत जल मिशन योजना के अंतर्गत गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्यों की जांच करने ,शहर में व्याप्त समस्याओं शिकायतों पर चर्चा करने हेतु नगरी निकाय सामान्य सभा को 1 दिन से बढ़ाकर 4 दिन करने जैसे मांगो के साथ शहर के सभी निर्माणाधीन खेल मैदानों की गुणवत्ता की जांच रखरखाव एवं प्रशिक्षण हेतु नगरनार स्टील प्लांट के अधीन किए जाने की मांग एवं यातायात दबाव के मद्देनजर फ्लाईओवर निर्माण की योजना ,गैरकानूनी तरीके से बनाई गई अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही करना कॉलोनी में निवासरत जनों को निगम की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने, वॉल पेंटिंग हेतु बस्तर के कलाकारों को काम दिए जाने फूड कोर्ट चौपाटी जिसको आवंटन हुआ उसी के द्वारा चलाए जाने किराए पर नहीं देने की बात की मांग ,शहर में भूमि दान करता स्वर्गीय माननीय जगतु महारा की मूर्ति स्थापना किए जाने ,शहर के सभी तालाबों को सुरक्षित करने एवं पर्यटन स्थल घोषित करने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण रिक्त पदों पर जगदलपुर निवासियों को भर्ती देने जैसे मांगो पर जनता कांग्रेस का मुख्य मोर्चा ने ज्ञापन भी सौंपा और अपनी बातों को सामने रखा और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष भरत कश्यप, संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह,संगीता सरकार,धीरज जॉनी,माही सोनी, सुमति दास,किशन सरकार,भवानी सोनी,पूजा गुरूदत्ता , विवेक पांडे, शांति नाग,धनसिंह बघेल, विराजनी भेहरा,श्रंद्धाजलि भेहरा, डेनिस राज, यशोदा,दयामनी,ओम मरकाम,कुंदन,सभनम, लक्की कश्यप, पुष्पा,किशोर,रूपशीला, पिंकी,चिंगढू,शांति कश्यप, रमन, मालती,नवीन, मनोज,सुमित, अभिषेक,सोनम कश्यप,गायत्री शर्मा,मया सोनी,गुरवरी कश्यप, सोनसिंग सेठिया,तुलसी सेठिया, निलाम्बर भद्रे,मनोज साहु,पाकलु कश्यप, मितेश बिसाई,नोबी नाथ, नीलकंठ दास सुरेंद्र तिवारी वनमाली नाग कृष्णा केवट किशोर भारती रमन कश्यप दीपेश बघेल सोनू गीता नाग सपना मंडल सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।*



