आम आदमी पार्टी की लोकसभा सचिव तरूणा साबे पहुंची नारायणपुर जिला

 

 

सघन नक्सली क्षेत्र ओरछा और अमुझमाड जैसे क्षेत्रों में हो रहा सँगठन मजबूत– तरुणा साबे बेदरकर

 

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पूरी तैयारी से मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। हाल ही में संगठन में बदलाव भी किया गया है, बस्तर लोकसभा सचिव पद पर नियुक्ति के बाद तरुणा साबे लगातार अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय हैं।

 

जानकारी होकि लोकसभा सचिव के रूप में तरूणा साबे ने सर्वप्रथम दक्षिण बस्तर के तीनों विधान सभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक रखी। जिसके बाद अनेक स्थानों संगठन में प्ररिवर्तन हेतु उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को सुझाव भी भेजा है। दक्षिण बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर विधानसभा में ब्लॉक व सेक्टर स्तर पर अंतिम कड़ी के कार्यकर्ताओं से उन्होंने संगठन विस्तार के साथ ही निजी समस्याओं और अन्य विषयों भी चर्चा किया। इसी दौर में अब वे नारायणपुर ज़िला अंतर्गत विभिन्न ब्लॉक में लगातार बैठक लेने पहुंच रही हैं।

 

 

*ओरछा,कोहकमेटा,भानपुरी, नारायणपुर व मर्दापाल में बैठक संपन्न*

 

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आम आदमी पार्टी ज़मीनी स्तर पर उतर कर दिल्ली और पंजाब के तर्ज़ पर काम करना आरंभ कर चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकसभा स्तर पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण लगातार बेहतर शिक्षा और स्वास्थ सुविधा के साथ भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था की चाह लिए आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देते नजर आ रहे हैं।

 

नारायणपुर के सघन नक्सली क्षेत्रो में भी आम आदमी पार्टी का सँगठन युद्व स्तर पर तैयार किया जा रहा है।इसी कड़ी में ओरछा ओर अमुझमाड जैसे क्षेत्रों में पंचायतो ओर ग्रामो पर जाकर आम आदमी पार्टी का बैठक सपन्न किया गया और आने वाले महीने मार्च में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सभा रायपुर में होने जा रही है उस सभा हेतु सभी को आमंत्रित किया गया है।विधानसभा में हो रहे बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा सचिव तरुणा बेदरकर के साथ नारायणपुर जिलाअध्यक्ष नरेंद्र नाग,जिला सचिव मनीष राठौर, राजू सलाम, रामदेई समेत सैकड़ो कार्यकर्ता अलग अलग सर्कल के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button