छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घर ED का छापा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कम से कम छह नेताओं के यहां प्रवर्तन निदेशालय-ED का छापा पड़ा है। केंद्रीय एजेंसी के अलग-अलग दस्तों ने सोमवार तड़के रायपुर और भिलाई में स्थित इन नेताओं के घरों पर दस्तक दी। छापे वाली जगह के बाहर पूरी गली में सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये हैं। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को उनका राष्ट्रीय महाधिवेशन डिस्टर्ब करने की साजिश बताया है।

बताया जा रहा है, ED के अफसरों ने रायपुर के श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा और भिलाई में छापा मारा है। इस कार्रवाई की जद में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और विनोद तिवारी आए हैं।

‘अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश’

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ईडी रेड की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। आगे उन्होंने लिखा है ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Related Articles

Back to top button