मौत का आंकड़ा के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या घटी

 

रायपुर। कोरोना के लिहाज से छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन कुछ राहत वाला रहा। आज 1413 कोरोना मरीजों की पहचान हुई, जो और दिनों की तुलना में कम है। मरने वालों की संख्या भी कम हुई है। 4 लोगों की मौत की खबर है। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार 488 है।

आज दुर्ग में 141, राजनांदगांव में 78, बालोद में 45, बेमेतरा में 17, रायपुर में 224, धमतरी में 46, बलौदाबाजार में 39, महासमुन्द में 88, गरियाबंद में 21, बिलासपुर में 147, रायगढ़ में 123, कोरबा में 84, जांजगीरा चाम्पा में 50, मुंगेली में 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, सरगुजा में 61, कोरिया में 33, सूरजपुर में 69 बलरामपुर में 22, जशपुर में 50, बस्तर में 5, कोंडागांव में 10, दंतेवाड़ा में 7, सुकमा में 7, कांकेर में 8, नारायणपुर में 0, बीजापुर में 4 एवं अन्य राज्य से 1 मरीज मिले।

Related Articles

Back to top button