IAS के बाद बड़ी संख्या में PCS अफसरों के तबादले

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में विकास की गति को तेजी प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में 9 सीनियर पीसीएस यानी अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात अधिकरियों का तबादला किया है. गाजियाबाद जिले में ही लगभग तीन एडीएम बनाए गए हैं.

देखिए सूची

PCS अमित कुमार सिंह डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन निदेशालय बनें. PCS ऋतु सुहास अपर निदेशक नगर विकास बनीं. PCS शमशाद हुसैन अपर आयुक्त मेरठ मण्डल बनें. PCS शैलेंद्र मिश्र CRO सुल्तानपुर बनाए गए. PCS वीरेंद्र ADM भदोही बनें. PCS राम प्रकाश सिटी मजिस्ट्रेट जालौन बनें. PCS राकेश कुमार सिंह ADM प्रशासन रायबरेली बनें. PCS विपिन सिंह ADM प्रशासन गाजियाबाद बनाए गए. PCS गंभीर सिंह ADM सिटी गाजियाबाद बनाए गए.

बता दें कि 30 PPS अफसरों के ट्रांसफर के बार एक बार फिर 5 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है. दिव्य प्रकाश गिरि स्टाफ अफसर मुख्य सचिव बने. संयुक्ता समद्दार आयुक्त एनसीआर उत्तर प्रदेश, जबकि दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम बनाई गईं. आनंद कुमार सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज और कृष्ण कुमार का पूर्व का तबादला निरस्त कर विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बने रहेंगे.

गौरतलब है कि कार्यवाहक डीजीपी बनते ही राज कुमार विश्वकर्मा ने बड़े संख्या में पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. शुक्रवार देर रात DGP मुख्यालय ने 30 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों को नई तैनाती दी है. इनमें राजधानी में तैनात एसीपी इंद्र प्रकाश सिंह को कानपुर व नोएडा में तैनात एसीपी रजनीश वर्मा और ब्रजनंदन राय को लखनऊ में तैनाती मिली है.

Related Articles

Back to top button